सूरजपाल चौहान साहित्य सृजन सम्मान के लिए डॉ. नरेन्द्र वाल्मीकि का नाम चयनित

डॉ. नरेन्द्र वाल्मीकि

(समाज वीकली)- सम्यक संस्कृति साहित्य संघ, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश ने 23 अक्टूबर 2021 को साहित्य के क्षेत्र में उच्च स्तरीय कार्य करने हेतु दस साहित्यकारों को सम्मानित करने की घोषणा की। सहारनपुर निवासी युवा कवि डॉ. नरेन्द्र वाल्मीकि को सम्यक संस्कृति साहित्य संघ, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रथम ‘सूरजपाल चौहान साहित्य सृजन सम्मान 2021’ के लिए चयनित किया गया। नरेन्द्र वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. नरेन्द्र वाल्मीकि के संपादन में अभी तक तीन पुस्तकें ‘व्यवस्था पर चोट’, ‘कब तक मारे जाओगे’ और ‘सूरजपाल चौहान की प्रतिनिधि कविताएँ’ प्रकाशित हो चुकी हैं। हाल ही में नरेंद्र का कविता संग्रह ‘जारी रहेगा प्रतिरोध’ प्रकाशित हुआ है। नरेंद्र वाल्मीकि की कविताएं व लेख देश की लगभग पचास से अधिक पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके है और वे निरन्तर सामाजिक व्यवस्था पर अपनी लेखनी से प्रहार करते रहते है। डॉ. नरेन्द्र वाल्मीकि साहित्य चेतना मंच, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के अध्यक्ष है। नरेन्द्र वाल्मीकि के अलावा सज्जन क्रांति, डॉ. राजकुमारी, डॉ. पैड़ाला रवीन्द्रनाथ, डॉ. गिरिजा भारती, संतोष पटेल, सुनील पंवार, डॉ. निम्मी ए.ए., श्याम निर्मोही और ज्ञानप्रकाश जख्मी का नाम भी चयनित किया गया है।

Previous articleSome 500,000 Afghans receive health assistance this year: IOM
Next articleडॉ० गीता लग्गू के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित