महान सम्राट अशोक को समर्पित मिशनरी लेखक राजेश कैंथ भबियाना के द्वारा कावि संग्रह पर विचार चर्चा की गई

हुसैनपुर (समाज वीकली) (कौड़ा)- बाबा साहब डॉ. बी आर अंबेडकर सोसाइटी रजि रेल कोच फैक्ट्री हुसैनपुर (कपूरथला) की ओर से महान सम्राट अशोक को समर्पित बहुजन समाज के मिशनरी लेखक राजेश कैंथ भबियाना के द्वारा कावि संग्रह पर विचार चर्चा की गई जिसकी अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष कृष्ण लाल जस्सल, ओबीसी रेलवे एसोसिएशन के जोनल प्रधान उमा शंकर सिंह, श्री गुरु रविदास सेवक सभा के प्रधान कृष्ण सिंह, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन के पूर्व जोनल प्रधान जीत सिंहए समाज सेवक बिशम्बजर दास फगवाड़ा एवं बामसेफ के राष्ट्रीाय प्रधान अतरवीर सिंह एवं भारतीय बोध महासभा के प्रधान तेज पाल सिंह आदि ने संयुक्त रूप से किया।

सोसायटी के महासचिव धर्म पाल पैंथर ने राजेश कैंथ से जान पहचान कराते हुए एक बहुपक्षीय शायर‍ हैं जो बहुजन महापुरुषों के जीवन और मिशन से जुड़ी क्रांतिकारी रचनाएं लिखकर समाज में जागरूकता पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। कैंथ एक युवा कवि हैं और बहुजन समाज को भविष्य में उनसे काफी उम्मीदें हैं। ओ.बी.सी के अध्यक्ष उमा शंकर सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि सम्राट अशोक ने तथागत बुद्ध की विचारधारा को पूरी दुनिया में फैलाया। साहित्य वह है जो आम आदमी का प्रतिनिधित्व करे। कविताओं के इस संग्रह के माध्यम से कैंथ ने बुद्ध, अशोक और अम्बेडकर को अपनी रचनाओं का केंद्र बिंदु बनाया।

सोसायटी के अध्यक्ष कृष्ण लाल जस्सल, प्रचार सचिव निरवैर सिंह, लेखक आर के पाल, अध्यक्ष तेज पाल सिंह बोध, अध्यक्ष कृष्ण सिंह और उपाध्यक्ष जसपाल सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से कहा कि किताबें समाज के लिए एक प्रकाश का स्तंभ हैं और यह मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। साहित्य ने दुनिया में हुई सभी क्रांतियों में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। समाज में अच्छा सहित अच्छे पाठक पैदा होते हैं। आज समाज की बेहतरी के लिए रचनात्मक साहित्य की आवश्यकता है और कैंथ द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय हैं।

विचार गोष्टि में आर सी मीना, रणजीत सिंह, सोहन बैठा, कर्ण सिंह, अशोक कुमार, अरविंद कुमार, पूरन चंद बोध, संतोख राम जनगल, निर्मल सिंह, बीर सिंह वड़ैच, पूरन सिंह, सुरेश चंद्र बोध, ब्रह्म पाल सिंह, जगजीवन राम भटोये, विजय चावला, संजीव नाहर, बदरी प्रसाद, रविंदर कुमार लखबीर चंद ददरा, जगतार सिंह एवं नरदेव सिंह आदि शामिल हुए।

 

 

 

 

 

‘ਸਮਾਜ ਵੀਕਲੀ’ ਐਪ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰਨ ਲਈ ਹੇਠ ਦਿਤਾ ਲਿੰਕ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly

Previous articleਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੌਂਦ ਦੀ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਸਦਕਾ ਪਿੰਡ ਦਬੂਲੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਪਰਿਵਾਰ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ
Next articleਸਹੋਦਿਆ ਕਵਿਤਾ ਮੁਕਾਬਲੇ ਚ ਗੁਰੂ ਹਰਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ