रेल डिब्बा कारखाना में आजादी की 75वीं वर्षगॉंठ को समर्पित हिन्दी सप्ताह का शुभारम्भ

हुसैनपुर/ कपूरथला(ਸਮਾਜ ਵੀਕਲੀ) (कौड़ा)- रेल डिब्बा कारखाना,कपूरथला में हिन्दी सप्तातह प्रारम्भ‍ हो गया है। इसका आयोजन 16सितंबर तक किया जायेगा और इस दौरान विभिन्नं प्रतियोगिताऍं जैसे हिन्दी निबन्ध प्रतियोगिता, हिन्दी टिप्पणी व प्रारूप लेखन प्रतियोगिता, हिन्दी वाक्‍ प्रतियोगिता तथा हिन्दीस क्विज़ का भी आयोजा किया जायेगा। इसके अलावा सरकारी कामकाज में राजभाषा का प्रयोग करने में कर्मचारियों की झिझक को दूर करने तथा उन्हेा राजभाषा संबंधी विभिन्नग नियमों की जानकारी देने के लिए एक कार्यशाला का भी आयोजन किया जायेगा। कोविड-19 संबंधी हिदायतों को ध्या्न में रखते हुए इस आयोजन के दौरान शारीरिक दूरीकरण का विशेष ध्यान रखा जायेगा। यह हिन्दी सप्ताह आजादी की 75वीं वर्षगॉंठ पर आजादी का अमृत महोत्सयव को समर्पित है।

हिन्दीा निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी गिनती में प्रतियोगियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। आज करवाई गई हिन्दी निबन्ध प्रतियोगिता में प्रतियोगियों ने भारतीय लोकतंत्र-कितना सफल ? और स्वईतंत्रता संग्राम में विभिन्नत आंदोलनों का योगदान विषय पर निबन्ध लिखे। आर सी एफ के राजभाषा अधिकारी श्री विनोद कटोच ने बताया कि 13 सितंबर को हिन्दी‍ निबन्ध और हिन्दी टिप्पोण व प्रारूप लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। 15 सितंबर को हिन्दी कार्यशाला और हिन्दी वाक् प्रतियोगिता करवाई जायेगी । 16 सितंबर को स्वररचित हिन्दीद काव्यआ पाठ प्रतियोगिता और हिन्दी क्व्जि़ का आयोजन किया जायेगा । हिन्दी सप्ताह के आयोजन संबंधी पोस्ट्र आर सी एफ परिसर में विभिन्ऩ स्थाानों स्थािनों पर लगाए गए हैं । कर्मचारियों में हिन्दी् सप्ताह को लेकर बेहद उत्साह पाया जा रहा है ।

यह ध्यान रहे कि हिन्दी दिवस प्रत्येसक वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिन्दीय ही भारत की राजभाषा होगी। इसी महत्वापूर्ण निर्णय के महत्वए को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रयभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को प्रतिवर्ष हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

 

 

‘ਸਮਾਜ ਵੀਕਲੀ’ ਐਪ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰਨ ਲਈ ਹੇਠ ਦਿਤਾ ਲਿੰਕ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly

Previous articleਦੋ ਪੁਲਾਂ ਦੇ ਵਾਂਗੂੰ…….
Next articleਬਾਬੇ ਰੁਲ਼ਦੂ ਤਰਫ਼ੋਂ ਬੇਨਤੀ