‘ओमप्रकाश वाल्मीकि स्मृति साहित्य सम्मान’ (2021) के लिए डॉ. चैनसिंह मीना का नाम चयनित

(समाज वीकली): हिंदी दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था ‘साहित्य चेतना मंच’ (सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) ने द्वितीय ‘ओमप्रकाश वाल्मीकि स्मृति साहित्य सम्मान’ के लिए 10 नामों की घोषणा की। ‘साहित्य चेतना मंच’ के अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र वाल्मीकि ने बताया कि यह सम्मान लेखकों के उत्कृष्ट साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यों के आधार पर प्रदान किया जाता हैं। इस पुरस्कार हेतु राजस्थान से डॉ. चैनसिंह मीना का नाम चयनित किया गया है। डॉ. चैनसिंह मीना दिल्ली विश्वविद्यालय में प्राध्यापक हैं। उनकी प्रकाशित पुस्तकों में ‘हिंदी दलित कविता : रचना-प्रक्रिया’ (आलोचना), ‘दलित साहित्य : समकालीन चुनौतियाँ’ (संपादन) शामिल हैं। ‘कवि का विश्व’ (जितेंद्र श्रीवास्तव का कवि-कर्म), ‘आदिवासी साहित्य : समकालीन चुनौतियाँ’ आदि पुस्तकें प्रकाशनाधीन हैं।

इस पुरस्कार हेतु प्रोफेसर नामदेव (दिल्ली), संतोष पटेल (बिहार), आर.एस.आघात (उत्तर प्रदेश), डॉ. सुरेखा (हरियाणा), डॉ. राम भरोसे (उत्तराखंड), डॉ. अमित धर्मसिंह (उत्तर प्रदेश), सुनील पंवार (राजस्थान) जैसे महत्त्वपूर्ण लेखकों का नाम भी चयनित किया गया है। संस्था के महासचिव श्याम निर्मोही ने बताया कि ओमप्रकाश वाल्मीकि के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना हमारा उद्देश्य है। यह सम्मान ओमप्रकाश वाल्मीकि के परिनिर्वाण दिवस 17 नवम्बर, 2021 को वेब कार्यक्रम के तहत दिया जाएगा।

 

 

 

‘ਸਮਾਜ ਵੀਕਲੀ’ ਐਪ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰਨ ਲਈ ਹੇਠ ਦਿਤਾ ਲਿੰਕ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly

Previous articleਉਮੀਦ ਹੈ
Next articleਉਦਾਸ ਹੋ ਰਹੇ ਨੇ ਮੇਰੇ ਪਿੰਡ