श्री गुरु रविदास सेवक सभा आर.सी.एफ द्वारा गुरु घर के कीर्तनीय का सम्मान

हुसैनपुर (समाज वीकली) (कौड़ा)- गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास सेवक सभा    आर.सी.एफ. में श्री गुरु रविदास सेवक सभा आर.सी.एफ द्वारा धार्मिक समारोह करवाया गया। जिसमें गुरु घर में कीर्तनी की सेवा करते हर कर्म सिंह को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

इस दौरान श्री गुरु रविदास  सेवक सभा आर.सी.एफ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह मल्ल, सीनियर उपाध्यक्ष कृष्ण सिंह ,उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह तथा कोषाध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने बताया कि   कीर्तनीय हरकरण सिंह द्वारा गुरु घर में हमेशा श्रद्धा भावना से कीर्तन की सेवा की तथा श्री गुरु रविदास जी महाराज की कृपा से हरकन सिंह को नौकरी मिलने की खुशी में  सभा द्वारा सम्मान चिन्ह तथा सिरोपा देकर विशेष तौर पर सम्मानित किया गया । इस मौके पर रूप लाल , गुरमुखदास महेन्द्र सिंह, परनीष कुमार , महेंद्र लाल, संतोख सिंह रजिंद्र सिंह, रणजीत सिंह ,भूपिंदर सिंह तथा  समूह संगत उपस्थित थीं ।

Previous articleK’taka mulls ban on online gambling sites and apps
Next articleVaani Kapoor: Akshay Kumar can ace any genre