लन्दन के भारतीय दूतावास के सामने हाथरस में हूई जघन्य हत्या और बीजेपी की दमन की नीतियों के खिलाफ प्रोटेस्ट किया गया

 

लन्दन (समाज वीकली): कल दोपहर शनिवार दि.०३/१०/२०२०, १४:३० बजे , लन्दन के भारतीय दूतावास के सामने हाथरस में हूई भारत के बेटी मनीषा वाल्मीकि की जघन्य हत्या और बलात्कार और सत्ताधारी पार्टी बीजेपी की दमन की नीतियों के खिलाफ प्रोटेस्ट किया गया | इस विरोध रैली को नियोजन यूनाइटेड किंगडम में बसे अनिवासी भारतीयों की अनेक संस्थाओ ने सम्मिलित तौर पर किया, जिनमे भगवान वाल्मीकि ट्रस्ट (यूके), नेशनल वाल्मीकि सभा NRI (यूके), अम्बेडकर यूनाइटेड इंटरनेशनल, अम्बेडकर इंटरनेशनल मिशन (लन्दन), इंग्लैंड की तमाम गुरु रविदास सभाए, KanshiTV, AZAD TV(यूके), समाज वीकली (यूके),ग्लोबल अम्बेद्क्राईट सोशल मिडिया हाउस (यूके), दी अम्बेडकर मेमोरियल ट्रस्ट, वाल्वारहमटन (यूके) शामिल थे |

आयोजको ने इंडिया हाउस नाम से विख्यात अल्डविच इलाखे में स्थित भारतीय दूतावास के सामने निदर्शन किये | हाथ में “जस्टिस फॉर मनीषा”, “ हिन्दू रेप कल्चर डाउन-डाउन”, “नो मोर कास्ट किलिंग्स”, “RSS डाउन –डाउन”, “बीजेपी डाउन-डाउन” ऐसे प्लाकार्ड लिए निदर्शको ने घोषणाए दी | इसके बात आयोजक और मुख्य वक्ताओ ने अपने विचार रखे |

भगवन वाल्मीकि ट्रस्ट (यूके) के अध्यक्ष एवं जेष्ठअम्बेडकरी कार्यकर्ता धरमपाल नाहर जी ने हाथरस बलात्कार-हत्या के घटना को “मानवता को शर्मसार’ करने वाली घटना करार दिया | और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की | दुसरे वक्ता दलजीत गिल जी, (नॅशनल वाल्मीकि सभा, NRI (यूके) ने हाथरस के बलात्कार-हत्या की वारदात को ‘देश की बेटी” का बलात्कार कहा और उत्तर प्रदेश के CM पर दोषियों को बचाने की कोशिश करने का आरोप किया | उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की| तीसरे वक्ता डॉ. श्रीकांत बोरकर, ने हिंदूवादी मूलतत्व वादियों की कड़ी चेतावनी देते हूवे कहा के ये सिर्फ किसी एक गरीब लड़की के बलात्कार का मामला नही बल्कि सारे भारतीय महिलाओ के प्रति हिन्दू संस्कृति में रची बसी नफरत का मामला है ! गार्गी से अहिल्या और सत्यवती से संत मीरा तक की हत्या को उन्होंने मनीषा वाल्मीकि के हत्या से जोड़ कर हिन्दू रेप कल्चर पर उन्होंने निशाना साधा | और कमजोर तबको की महिलाओ पर होने वाले अत्याचार को सत्ताधारी जातियों की सामाजिक संरचना से जुड़े संस्तागत राजकीय दमन की निति बताया | यूके की भारतीय राजदूत गायत्री इस्सार कुमार ने मेमोरेंडम

/ज्ञापन न लेने की सुरत में मेमोरेंडम को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया |

London Protest
Against Rape & Atrocities 
#Hathras #Balrampur #Uttarpradesh #India #Article46  https://t.co/KHpt7dsQQF

Previous articleਜਰਾ ਬਚਕੇ ਮੋੜ ਤੋਂ !!
Next articleKrunal’s last over carnage takes MI to 208/5