फिर अपना क्या ?

ओमप्रकाश वाल्मीकि

चूल्हा मिट्टी का
मिट्टी तालाब की
तालाब ठाकुर का ।

भूख रोटी की
रोटी बाजरे की
बाजरा खेत का
खेत ठाकुर का ।

बैल ठाकुर का
हल ठाकुर का
हल की मूठ पर हथेली अपनी
फ़सल ठाकुर की ।

कूआं ठाकुर का
पानी ठाकुर का
खेत-खलिहान ठाकुर के
गली-मोहल्ले ठाकुर के।

फिर अपना क्या ?
गाँव ?
शहर ?
देश ?

ओमप्रकाश वाल्मीकि

Previous articleਬਚਪਨ – ਇੱਕ ਬਾਦਸ਼ਾਹੀ
Next articleअखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा बल्ली की गिरफ्तारी न होने पर धरना देने की चेतावनी