नरेन्द्र वाल्मीकि को मिला अशोक रत्न सम्मान 2021

 

लखनऊ,(समाज वीकली)- द दस्तक 24 न्यूज़ चैनल, लखनऊ, उत्तर प्रदेश और दस्तक दृष्टिकोण पत्रिका ने सात जनवरी 2021 को साहित्य के क्षेत्र में उच्च स्तरीय कार्य करने हेतु साहित्यकारों को सम्मानित किया। सहारनपुर निवासी युवा कवि नरेन्द्र वाल्मीकि को दस्तस्क ग्रुप द्वारा ‘अशोक रत्न सम्मान 2021’ से सम्मानित किया गया। नरेन्द्र वर्तमान में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्विद्यालय में शोधार्थी है।

नरेन्द्र वाल्मीकि

नरेन्द्र वाल्मीकि के संपादन में अभी तक दो पुस्तकें ‘व्यवस्था पर चोट’ और ‘कब तक मारे जाओगे’ प्रकाशित हो चुकी हैं। नरेंद्र वाल्मीकि की कविताएं व लेख देश की लगभग पचास से अधिक पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और वे निरन्तर सामाजिक व्यवस्था पर अपनी लेखनी से प्रहार करते रहते हैं। नरेन्द्र वाल्मीकि साहित्य चेतना मंच, सहारनपुर (उ.प्र.) के अध्यक्ष हैं। साचेम साहित्य के प्रचार प्रसार के लिए एक मंच हैं।

Previous articleSpeak up for farmers to scrap farm laws: Rahul Gandhi
Next articleदेशभक्ति, धर्म और संघी सोच