कृषि बिलों के खिलाफ संघर्ष कर रहे किसानों के हक में रेल कर्मचारियों ने संघर्ष का झंडा बुलंद किया

कैपशन-किसान रैली के दृश्य

किसान रैली में आर.सी.एफ. इंपलाईज यूनियन ने दिया समर्थन

हुसैनपुर (समाज वीकली) (कौड़ा)-केंद्र सरकार की तरफ से तानाशाही ढंग से थोपे जा रहे कृषि बिलों के खिलाफ संघर्ष कर रहे पंजाब व देश के अन्नदाता किसानों के हक में रेल कर्मचारियों ने संघर्ष का झंडा बुलंद कर दिया है । रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला व डीएमडब्ल्यू पटियाला के सैंकड़ों कर्मचारियों ने  परमजीत सिंह खालसा, सर्वजीत सिंह व जुमेरदीन के नेतृत्व में कपूरथला व पटियाला में चल रहे किसानों के संघर्ष में पहुंच कर समर्थन किया।

यूथ किसान यूनियन की कपूरथला रैली को संबोधित करते हुए साथी तलविंदर सिंह, नौजवान नेता, आर.सी.एफ एम्पलाईज यूनियन ने कहा कि आज लड़ाई दुनिया भर के मेहनतकश लोगों व दुनियाभर के खून चूसनें वाले पूंजीपति वर्ग के बीच चल रही है। इसके खिलाफ एकजुट व तीखे संघर्ष समय की जरूरत है और हम आरसीएफ के कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए देश के अन्नदाता किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे।

भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) के पटियाला में चल रहे लगातार धरने को संबोधित करते हुए इण्डियन रेलवेे  एम्पलाइज फैडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव श्री  सर्वजीत सिंह, श्री जुमेरदीन संगठन सचिव, आई ई आर एफ व फ्रन्ट अगेन्स्ट एन पी एस के राष्ट्रीय  कन्वीनर का:अमरीक सिंह ने कहा कि समय की सरकारों ने मेहनतकश लोगों पर बहुतरफा हमला बोला हुआ है। देश के किसानों पर तीन ऑर्डिनेंस थोपे जा रहे हैं, श्रम कानूनों में बदलाव कर देश के मजदूरों से लंबे संघर्षों से प्राप्त अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है,

देश के सार्वजनिक क्षेत्र को देसी विदेशी पूंजीपतियों को लुटाया जा रहा है, देश के गरीबों से नाम मात्र मिलती सब्सिडी को छीना जा रहा है, कर्मचारियों की पेंशन, भत्ते व अन्य अधिकारों पर लगातार कुठाराघात हो रहा है। उसके खिलाफ देश के सभी मेहनतकश लोगों को एकजुट होकर संघर्ष करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम अपना फर्ज समझते हुए रेलवे की तरफ से देश के अन्नदाता किसानों के साथ पूरी ताकत के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे।किसान रैली में रतन चन्द, शेर सिंह ,चन्द्रभान तरसेम सिंह तथा आर सी एफ एम्पलाइज यूनियन के मनजीत सिंह बाजवा, अश्विन कुमार,अवतार सिंह, हरप्रीत सिंह, अजय कुमार,गुरजिंदर सिंह,चन्द्र भान,करनैल सिंह,विनोद कुमार, मनमीत सिंह आदि मुख्य रूप में शामिल थे।

Previous articleकर्मचारियों द्वारा दिये गए बलिदान को आर.सी.एफ. द्भारा श्रद्वांजलि
Next articleਕਿਸ਼ਾਨੋਂ ਤੇ ਮਜ਼ਦੂਰੋ… ਜਾਗੋ