आई आर ई एफ केंद्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग आयोजित

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की प्रस्तावित आम हड़ताल का समर्थन किया

हुसैनपुर / कपूरथला , (कौड़ा)-इंडियन रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन की केंद्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण मीटिंग रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में संपन्न हुई। मीटिंग की अध्यक्षता का. रवि सेन सम्मानित अध्यक्ष ने की। मीटिंग में का राजीव डिमरी, महासचिव, ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (एक्टू) विशेष रूप में उपस्थित रहे। मीटिंग का संचालन का जुमेरदीन, संगठन सचिव ने किया। मीटिंग में का मनोज पांडे, अध्यक्ष, सर्वजीत सिंह, महासचिव, अमरीक सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष, श्री राजेंद्र पाल, कृसानू भट्टाचार्य, कृष्ण कुमार, उमेद सिंह, मृत्युंजय कुमार, संजीव सक्सेना, संतोष पासवान, मनीष हरिनंदन, उमेद सिंह चौहान, रतन चंद, संजय तिवारी, हरकेश, चंद्रभान, भरत राज, रमेश कुमार आदि ने रेलवे के 13 जोनों से भाग लिया।

प्रेस को जानकारी देते हुए का मनोज पांडे तथा का सर्वजीत सिंह ने कहा कि मीटिंग में सर्वसम्मति से देश की 12 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की तरफ से प्रस्तावित 23-24 फरवरी 2022 की आम हड़ताल का समर्थन करने का फैसला किया गया तथा नई पेंशन स्कीम, रेलवे निजीकरण, राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइप लाइन योजना रेलवे में 100% एफडीआई, पीपीपी मॉडल लागू करने, श्रम कानूनों में पूंजीपतियों के पक्ष में बदलाव करने के खिलाफ तथा नई भर्ती आदि की मांग को लेकर ऑनलाइन पर साक्षर अभियान शुरू करने, ब्रांचों, डिवीज़नों, जोनों में जन-अभियान चलाने और मार्च महीने दिल्ली में जंतर मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करने का फैसला किया गया है।

साक्षी सर्वजीत सिंह ने आगे बताया कि भारतीय रेलवे पर निजीकरण के गहरे संकट मंडरा रहे हैं, केंद्र सरकार भारतीय रेलवे को टुकड़ों में बांटकर दुनिया भर के पूंजीपति लुटेरों को सौंपना चाहती है, इसीलिए कर्मचारियों की भर्ती से इंकार कर ठेकेदारी, आउटसोर्सिंग आदि को बढ़ा कर यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा। श्रम कानूनों पर कुठाराघात कर किया जा रहा है। ऐसी नीतियों के खिलाफ फेडरेशन पूरी शिद्दत के साथ संघर्ष की तैयारी में है। उन्होंने रेलवे के सभी संगठनों को एक मंच पर आने की अपील करते हुए कहा कि इतिहासिक किसान आंदोलन व उसकी जीत ने हमें एकजुट होकर लड़ने की शिक्षा दी है और इसी रास्ते पर चलकर ही हम कर्मचारी अपने आप को, देश के लोगों को तथा देश को बचा पाएंगे। अन्यथा आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी।

समाज वीकली ऍप डाउन लोड करने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly

Previous articleਭਾਰਤ ਦੀ ਅਫਗਾਨੀਸਤਾਨ ਨੂੰ ਮਦਦ ਇੱਕ ਪੇ੍ਰਣਾ ਦਾਇਕ ਕਦਮ
Next articleਮਿੱਠੜਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਵੋਟ ਦੀ ਮਹੱਤਤਾ ਸਬੰਧੀ ਰੰਗੋਲੀ ਪ੍ਰਤੀਯੋਗਤਾ ਕਰਵਾਈ ਗਈ